राजनांदगांव शहर की जन-जन की आवाज एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम् से ई.ओ.डब्ल्यू. एवं प्रधानमंत्री कार्यालय से यह आग्रह है कि इस अवैध शराब के मामले एवं नकली होलोग्राम एवं स्टीकर आदि के इस मामले को शासन हित में गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जाँच निष्पक्ष करवाकर सभी दोषी शराब विक्रेताओं एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों आदि जिन विभाग प्रमुख अधिकारियों की मिलीभगत और संरक्षण के चलते शासन को वित्तीय हानि पहुंचाई गई है ऐसे सभी दोषियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करवाकर त्वरित कार्यवाही की जायें क्योंकि जहां एक ओर छ.ग. की पूर्व कांग्रेस सरकार के शासनकाल के शराब घोटाला एवं नकली होलोग्राम के मामले की जाँच जारी है जिसमें कई नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी उसकी लपेट में है और कई जेल में है ठीक उसी तरह का यह भी मामला सामने गत् दिनों आया है सु-शासन की बात करने वाले भाजपा नेताओं को इस समझ लेना चाहिए की शराब को बढ़ावा देने से सु-शासन कभी नहीं आ सकता चंद भाजपा के नेताओं और आबकारी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के घर में सु-शासन आ सकता है? इसलिए ओस्तवाल ने कहा कि अवैध शराब में नकली होलोगा्रम और स्टीकर के मामले में आबकारी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों आदि संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जेल में भेजा जाए। तब सु-शासन की संभावना है?
राजनांदगांव जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम करवारी के रोहित नेताम उर्फ सोनू के फार्म हाऊस में दिनांक
२९/०३/२०२५ को डोंगरगढ़ पुलिस ने लगभग २८,००,०००/- (अठ्ठाइस लाख) रूपये की लागत की
शराब जब्त की है जिसका समाचार पत्रों में दिनांक ३०/०३/२०२५ को एवं दिनांक ३१/०३/२०२५ एवं
दिनांक ०१/०४/२०२५ के समाचार पत्रों में अवैध शराब और नकली होलोग्राम और स्टीकर के जरिये तस्कर
बेच रहे है अवैध शराब एवं बडें पैमाने पर खाली बॉटल के अलावा मौके पर नकली होलोग्राम एवं स्टीकर
जब्त किये गये है जिससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि नकली होलोग्राम के माध्यम् से छत्तीसगढ़
सरकार को लाखों, करोड़ों रूपयों का वित्तीय राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया है एवं छ.ग. शासन के
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार यह कह रही है कि, त्रिबल ईजन इस सरकार में हम सु-शासन ला रहे
है। जहाँ एक ओर भाजपा सरकार में शराब के अवैध माफिया और कोचियों की भरमार राजनांदगांव जिले
में चरम पर है। लेकिन शहर के विधायक डॉ. रमन सिंह ने कहा था कि शराब के कोचिया नाम का कोई
व्यक्ति नहीं रहेगा का आदेश दिया था लेकिन ऐसा लगता है कि, आदेश का उल्टा पालन आबकारी विभाग
के भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण में राजनांदगांव संस्कारधानी जो कंलकित हो रही है उसे डॉ साहब को
गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग के भ्रष्ट अधिकारी और नकली होलोग्राम के इस पूरे मामले में
कार्यवाही करने का विधानसभा में घोषणा करें क्योंकि नकली होलोग्राम और स्टीकर बिना अधिकारियों आदि
की मिलीभगत के संभव नही है ?
नकली होलोग्राम एवं स्टीकर कहा से प्रिंट करवाया गया है ?
नकली होलोग्राम की शराब कब से किन-किन दुकानों में सप्लाई की गई उन सभी बिलों की जाँच।राजनांदगांव जिले में नकली होलोग्राम और स्टीकर से शराब बेचने का अवैध कारोबार कब से इनके द्वारा चलाया जा रहा है इसकी जाँच।घटना स्थल से जब्त की गई खाली बॉटल यह दर्शाती है कि मिलावटी शराब बनाई जा रही थी ? वह शराब राजनांदगांव जिले सहित अन्य जिले में कहा-कहा खपत की गई उसकी जाँच।इस मामले रोहित नेताम उर्फ सोनू के अलावा इस सेंडीकेट में कौन-कौन लोग शामिल है उसका खुलासा किया जाए और उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जाए।

Facebook Conversations