आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त...
दुर्ग : जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18.02.2026 को चौकी जेवरा सिरसा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जेवरा शीतला तालाब रोड, आशीष ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 32 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक शीशी 180 एमएल, कुल 5.76 बल्क लीटर) जप्त किया गया। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 173/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से बिना वैध अनुमति शराब का विक्रय।
▪️ घटनास्थल :
ग्राम जेवरा, शीतला तालाब रोड, आशीष ढाबा के पास, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. आशीष साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, ग्राम जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग (छ.ग.)
▪️ जप्त सामग्री :
1. 32 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 5.76 बल्क लीटर)
2. नगद राशि 270 रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा उनि खगेन्द्र पटेल, प्र.आर. 1481 पुनर साहू, आरक्षक 1157 बंटी सिंह, आरक्षक 344 विरेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Facebook Conversations