अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले के साथ कब्जाधारियों ने की मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार
त्वरित खबरे :

20/अगस्त/2022

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर नगर निगम की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला किया है. जब नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता अतिक्रमण हटाने पहुंचा, तो कब्जाधारियों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई. निगम ने हमला करने वालों के अतिक्रमण को हटाने के साथ ही दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.


घटना भोपाल के न्यू मार्केट की है. नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम की टीम पर हमला किया है. अचानक हुए विवाद के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना स्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गई. पुलिस की टीम को भी मौके पर बुलाना पड़ गया.

बताया जा रहा है कि अल्तमस न्यू मार्केट में अवैध रूप से चाय का ठेला लगाता है. जिसको लेकर बार-बार विवाद होता है. इससे पहले भी 3 अगस्त को नगर निगम की टीम पर न्यू मार्केट में अतिक्रमणकारियों ने हमला किया था. इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोक दी गई थी. आज फिर जब कार्रवाई शुरू हुई, तो फिर मारपीट की गई.

इस पूरे मामले में टीटी नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक आरोपी जो हिस्ट्रीशीटर बदमाश अल्तमस है, वो अभी भी फरार है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापामार कार्रवाई कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations