अपडेट मध्यप्रदेश:दतिया में मामा ने 9 साल की भांजी की रेप के बाद हत्या की, झाड़ियों में फेंक दिया था शव
त्वरित खबरे

मध्यप्रदेश  10 मई 2022

दतिया के गोराघाट थानाक्षेत्र में 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मासूम से हैवानियत उसके रिश्ते में लगने वाले 26 साल के मामा ने ही की थी। रेप के बाद उसने बच्ची की हत्या की। शव घर से करीब 100 मीटर दूर नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। मंगलवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव निर्वस्त्र हालत में मिला था।ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी।


भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन की गवर्नमेंट यूनिवर्सिटिज में शुरू होंगे नए कोर्स

मध्यप्रदेश की सरकारी यूनिवर्सिटी में अब कृषि, नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्स भी शुरू होने जा रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा है कि यूनिवर्सिटी लेवल पर कृषि, मेडिकल, पैरामेडिकल के कोर्स भी प्रारंभ करेंगे। पैरामेडिकल, मेडिकल के कोर्स PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के आधार पर चलाए जाएंगे। कोर्स उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय, ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय, इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में प्रारंभ होंगे। 

गुना में 80 लाख की सागौन पकड़ाई

गुना में बीनागंज और राजस्थान वन विभाग की टीम ने मनोहर गांव से सागौन की 4000 सिल्ली लकड़ी पकड़ी है। इसकी कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है। बीनागंज फॉरेस्ट एरिया के रेंजर सौरभ द्विवेदी और राजस्थान की वन विभाग टीम ने मनोहर गांव में चल रही आरा मशीनों पर बड़ी कार्रवाई की। सोमवार रात से यह कार्रवाई जारी है। मौके पर वन विभाग का अमला मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रहा है।

कार्रवाई सोमवार रात से ही जारी है।

कार्रवाई सोमवार रात से ही जारी है।

मंदसौर में तीन लड़कियां तालाब में डूबीं, इनमें से दो सगी बहनें

मंदसौर में तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। घटना सीतामऊ थाना इलाके के दलौदा गांव की है। तीनों तालाब में नहा रही थीं, तभी हादसा हो गया। मरने वाली लड़कियों में दो सगी बहनें हैं। लड़कियों की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। तीनों के शव मिल गए हैं। लड़कियों के नाम आरती (15) पुत्री प्रकाश कुशवाहा, उसकी छोटी बहन गायत्री उर्फ सोना (13) और राधा उर्फ विद्या (14) पुत्री लाला राम कुशवाहा बताए गए हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations