अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी – नाबालिग एवं महिला आरोपी गिरफ्तार, हत्या में शामिल हथियार बरामद...
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख

थाना : पुलगांव, पुलिस चौकी जेवरा सिरसा, जिला दुर्ग

*अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी – नाबालिग एवं महिला आरोपी गिरफ्तार, हत्या में शामिल हथियार बरामद*

▪️ *अंधे कत्ल प्रकरण में त्वरित विवेचना कर अपचारी बालक एवं साक्ष्य छिपाने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया।*

▪️ *पुरानी रंजिश एवं विवाद के कारण पत्थर से कुचलकर हत्या की घटना को अंजाम देना विवेचना में स्थापित हुआ।*

▪️ *घटना में प्रयुक्त साक्ष्य चिन्हित कर जब्ती की कार्यवाही की गई तथा साक्ष्य मिटाने संबंधी अपराध में अलग वैधानिक कार्यवाही की गई।*

संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 26.04.2026 को प्रार्थी महेंद्र कुमार निषाद निवासी ग्राम करहीडीही द्वारा सूचना दी गई कि रामनारायण निषाद उर्फ नारायण निषाद का शव ग्राम करहीडीही स्थित दुर्गा मंच के पीछे खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। सूचना पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि होने पर चौकी जेवरा सिरसा में अपराध क्रमांक 413/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं पूछताछ के आधार पर 16 वर्षीय अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के कारण मृतक की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक द्वारा पूर्व में विवाद के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से आरोपी रंजिश रखता था। दिनांक 25.04.2026 की रात्रि मृतक के नशे की स्थिति में होने का फायदा उठाकर आरोपियों द्वारा मारपीट कर गमछे से पैर बांधकर घसीटते हुए ले जाकर पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई।

विवेचना के दौरान यह भी पाया गया कि सावित्री निषाद, उम्र 40 वर्ष, निवासी करहीडीही द्वारा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से खून से सने कपड़े एवं जूते जलाए गए, जिसके आधार पर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

▪️ घटना का कारण :

पुरानी रंजिश एवं पूर्व विवाद।

▪️ घटनास्थल :

दुर्गा मंच के पीछे खेत, ग्राम करहीडीही, चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र।

▪️ आरोपी का नाम :

1. एक अपचारी बालक (विधि अनुसार नाम गोपनीय)

2. सावित्री निषाद, उम्र 40 वर्ष, निवासी करहीडीही

▪️ जप्त सामग्री :

1. घटना में प्रयुक्त पत्थर

2. साक्ष्य संबंधी जले हुए कपड़े एवं जूते

3. अन्य भौतिक साक्ष्य

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में चौकी जेवरा सिरसा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी में चौकी प्रभारी, विवेचना अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपराधिक घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी तथा फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

—0000—

YOUR REACTION?

Facebook Conversations