अमृत मिशन योजना के तहत बोरसी जोन व मीनाक्षी नगर की पानी टंकी में नया वाल्व का कार्य किया जा रहा है,कार्य स्थल का आयुक्त ने लिया जायजा:
त्वरित खबरे :

दुर्ग/24 सितम्बर 2022 

नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत अमृत मिशन योजना के तहत बोरसी जोन व मीनाक्षी नगर की पानी टंकी में वॉल्व लगाने के कार्य प्रारंभ किया गया,आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे के साथ पहुँचकर का निरीक्षण किया,उन्होंने बोरसी जोन एवं मीनाक्षी नगर की पानी टंकी में नया वाल्व कार्य स्थल पर उपस्थित सहायक अभियंता आर.के.जैन,उपअभियंता भीमराव एवं जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर तथा टीम को जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया! अमृत मिशन योजना के तहत बोरसी जोन एवं मीनाक्षी नगर की पानी टंकी में वाल्व लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्य 24 सितम्बर के मध्य तक किया जाना है। जिससे वार्ड  49,50,51 एवं 52 में 2 दिन सुबह एवं शाम  के शट डाउन लिया गया है नगर निगम का पूरा प्रयास है कि इसे लिए गए शटडाउन समय के पूर्व ही कार्य कर कल सुबह सप्लाई दी जा सकेगी।प्रभावित क्षेत्रों वार्डो में आवश्यकता अनुसार टैंकरो के पेयजल प्रदाय किया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त प्रकाश सर्वे व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्रो के वार्ड की जनता से पानी सप्लाई में रुकावट के लिए खेद व्यक्त किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations