26 मार्च 2023
राजनंादगांव । नगर निगम आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने आज राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में गत सप्ताह से कम वसूली करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षकों पर नराजगी व्यक्त करते हुये वसूली बढ़ाकर अवकाश के दिनों में भी राजस्व वसूली के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वसूली मेें लापरवाही व कम वसूली पर संबंधित के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जावेगी।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बैठक में कहा कि डिमांड के विरूद्ध वसूली करना सुनिश्चित करे। सभी वार्ड प्रभारियों से वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर डिमांड के विरूद्ध 50 प्रतिशत से कम वसूली पर नराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली करना सुनिश्चित करे, अन्यथा निलंबन की कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने कहा कि सभी करदाताआंे से कड़ाई से वसूली करे, नल विच्छेदन करे, बड़े बकायादारों की संपत्ति कुर्की की कार्यवाही करे। कुछ वार्डो की वसूली अच्छी आ रही है, नल विच्छेदन में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व उप निरीक्षक अपने अपने प्रभारित वार्ड के सहायक राजस्व उप निरीक्षकों की वसूली की प्रतिदिन जानकारी लेवे व उनके साथ जाकर वसूली करना सुनिश्चित करे। दुकानदारों का बकाया प्रीमियम व किराया का भुगतान नहीं करने पर आबंटन निरस्त करने की कार्यवाही करे। बैठक में समस्त राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Facebook Conversations