16/अगस्त/2022
जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों की नापाक हरकत सामने आई है. जहां दहशतगर्दों ने एक स्थानीय कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी और उसके भाई को भी घायल कर दिया. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शोपियां जिले के छोटिगम गांव में आतंकवादियों ने अर्जुन नाथ के बेटे सुनील कुमार और उसके भाई पीतांबर उर्फ पिंटो पर गोलीबारी की. घटना में सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई पिंटो को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सूत्रों ने कहा, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हत्यारों को पकड़ने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों भाई यहां के स्थानीय निवासी थे और अपने पैतृक गांव में रह रहे थे.

Facebook Conversations