राजनांदगांव- पवित्र सावन मास व पुरुषोत्तम मास के 8 सोमवार में संस्कारधानी के आठ अलग अलग स्थानों से बाबा महाकाल जी चंद्रमौलेश्वरस्वरूप में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । माहेश्वरी भवन में श्रीमहाकाल मंदिर समिति के संयोजक व समाजसेवी पवन डागा, महाकाल सेना एवं महाकाल भक्तों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रथम यात्रा 10 जुलाई हाट बाज़ार नंदई से प्रारंभ हो के नगर भ्रमण करते हुए बासपई पारा शिवमंदिर में विश्राम, द्वितीय यात्रा 17 जुलाई हरेली अमावस को सिद्धपीठ माँ काली माई मंदिर पुराना बस स्टैंड इसने प्रारंभ होकर लखोंली दुर्गा चौक में विश्राम।
तृतीय यात्रा 24 जुलाई को मोतीपुर से प्रारंभ होकर ममता नगर तुलसीपुर लेबर कॉलोनी संगम चौक के मार्ग में जाएंगी चतुर्थ यात्रा 31जुलाई बसंतपुर से महामाया चौक महेश नगर होते हुए लाल बाग में विश्राम होगी। पाँचवी यात्रा 7 अगस्त सिगदई से हल्दी भोडिय़ा सिंघोला माता मंदिर प्रांगण में विश्राम होगी। छठवीं यात्रा 14 अगस्त महालक्ष्मी मंदिर हमालपारा से भाई चारा देश भक्ति और तिरंगा ध्वज के साथ से प्रारंभ होकर श्री शिव शीतल दरबार इंदिरा सरोवर भरका पारा तालाब पार में विश्राम होंगी।
सातवी यात्रा 21 अगस्त शांतिनगर शिव नगर से चिखली से स्टेशन पारा गौरीनगर में माँ शीतला मंदिर में विश्राम होगी। आठवी यात्रा शाही सवारी 28अगस्त को सिद्धपीठ माँ शीतला मंदिर जमात पारा से प्रारंभ होकर सिद्धपीठबालाजी मंदिर गंजलाइन में विश्राम होगी। बैठक में महाकाल भक्त श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख , नीलू शर्मा , निखिलदिवेदी ,राजेश डागा, पवन डागा , मनोज बैद, राजा माखीजा, गणेश पवार , शरदसिन्हा , गप्पू सोनकर, कमल सोनी, राजेंद्र लढ्ढा , रवि लहरवानी, संजयतेजवानी , संजय रिजवानी, राकेश यादव, गोलू गुप्ता, गोलू ठाकुर, चिंटूगुप्ता, मानव देशमुख, चंद्रभान साहू, नंदू सोनी , दिव्यांश मिश्ररा, ममतानगर स्टेशन पारा चिखली नंदई सिदई हल्दी सिघोला लखोली बस स्टैण्ड भरकापाराके शिव भक्तों ने महाकाल यात्रा को सफल बनाने की सभी शिव भक्तों से अपीलकी। विदित हो कि डागा की पहल पर हर वर्ष शिवरात्रि पर महाकाल जी के चंद्रमौलेश्वर रूप में यात्रा निकलती है।

Facebook Conversations