आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान ने 90 वर्षीय बुजुर्ग को श्रवण यंत्र एवं चश्मा प्रदान किया...
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान ने 90 वर्षीय बुजुर्ग को श्रवण यंत्र एवं चश्मा प्रदान किया...

भिलाई नगर। आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान, भिलाई नगर (जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के संरक्षक एवं दुर्ग लोकसभा सांसद  विजय बघेल के करकमलों से लगभग 90 वर्षीय आदिवासी गरीब एवं निर्धन बुजुर्ग  बुधारू राम को श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) एवं चश्मा प्रदान किया गया। उम्र के कारण उन्हें सुनने एवं देखने में काफी कठिनाई हो रही थी। दोनों सहायक उपकरण प्राप्त कर बुजुर्ग अत्यंत भावुक एवं प्रसन्न हुए तथा सांसद श्री विजय बघेल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सांसद  विजय बघेल ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहें तथा उनका जीवन सदैव आनंदमय बना रहे।

आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान पिछले 25 वर्षों से मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था निःशुल्क अंतिम संस्कार, वृद्धजनों एवं निराश्रितों की सेवा, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के उपचार एवं ऑपरेशन, मोतियाबिंद के मरीजों की सहायता, वृक्षारोपण, मेडिकल कॉलेज में देहदान के प्रति जनजागरूकता तथा अखिल भारतीय स्तर पर निर्धन एवं दिव्यांग कन्याओं के निःशुल्क विवाह जैसे अनेक सेवा कार्य संचालित करती है।

संस्था के इन सेवा कार्यों को संरक्षक सांसद  विजय बघेल का सतत मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक  प्रकाश गेडाम भी उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations