आज का शुभ समय
- अभिजित मुहूर्त: आज 23 जुलाई को दिन में 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक
- विजय मुहूर्त: आज 23 जुलाई को दिन में दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक
- अमृत काल: आज सुबह 10 बजकर 02 मिनट से दिन में 11 बजकर 30 मिनट तक
- रवि योग: आज 23 जुलाई को प्रातः काल 05 बजकर 37 मिनट से दोपहर 02 बजकर 26 मिनट तक
गुरु पूर्णिमा 2021: सूर्योदय और सूर्यास्त
आज 23 जुलाई शुक्रवार के दिन प्रात:काल 05 बजकर 37 मिनट पर सूर्योदय हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 17 मिनट पर होगा.
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज 23 जुलाई दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. आज 23 जुलाई, शुक्रवार को दिन में 10 बजकर 43 मिनट से पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ हो रहा है. इसके पहले आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी. आज के दिन कोकिला पूर्णिमा व्रत रखा जाता है. आषाढ़ पूर्णिमा को शुरू पूर्णिमा का व्रत रखकर अपने गुरु का पूजन किया जाता है. इस दिन पवित्र नदी {यदि संभव हो तो} में स्नान कर दान करने की परंपरा है. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का सम्मान किया जाता है. इस तिथि को महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था. इस लिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं.
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा को माता पार्वती के कोयल स्वरुप की आराधना व उपासना की जाती है, जिसे कोकिला पूर्णिमा भी कहते हैं. कोकिला पूर्णिमा व्रत रखने से संतान, संपदा, धन, समृद्धि और सुयोग्य वर के लिए आशीर्वाद देती हैं.
आज शुक्रवार का दिन है. यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और धन-वैभव का आगमन होता है. आज 23 जुलाई को दोपहर तक रवि योग है, वहीं करीब पौने ग्यारह बजे से भद्रा भी है. आइये जानें आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल आदि के बारे में,
आज का हिंदी पंचांग
- माह, पक्ष, तिथि और वार {दिन}: आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, शुक्रवार
- आज का दिशाशूल: पश्चिम दिशा
- आज का राहुकाल: आज 23 जुलाई को प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक
- आज की भद्रा: प्रात: 10:44 बजे से रात्रि के 09:26 बजे तक
- आज का पर्व एवं त्योहार: व्रत की पूर्णिमा

Facebook Conversations