आर.सी.कप. टी-२०  शंकरा विद्यालय भिलाई ने नीरज स्कूल को ८० रन से हराया  शिवेन्द्र तिवारी ने ४२ गेंदो पर ११ छक्के, ८ चौके कुल ११० रन बनाये  मैच के मैन ऑफ दी मैन शिवेन्द्र तिवारी बने...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव - राजनांदगांव आर.सी.ए. के तत्वाधान में टी-२० मैच कराया जायेगा। इंटर स्कूल प्रतियोगिता टी-२० प्रतियोगिता खेली जा रही है- पूल बी का शंकरा विद्यालय और नीरज स्कूल के मध्य कमला कॉलेज मैदान में फुल टर्फ विकेट में मैंच खेला गया। टास जीतकर शंकरा विद्यालय की टीम ने ओपनिंग जोड़ी में मैदान में उतरी तरूण सांई के रूप में पहला विकेट नीश्चल ठाकुर ने ५ रन के योग में बोल्ड आऊट किया। क्रमश: आदित्य ठाकुर २८ रन, पर्थ ने १८ रन, शिवेन्द्र तिवारी ने ११ छक्के ८ चौके मारे। पुरी टीम २० ओवर खेलकर २१३ रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए नीरज पब्लिक की ओपनिंग जोडी श्रेयांश सांडेकर और साहिल को ७ रन के योग पर बोल्ड आऊट किया। क्रमश: श्रेयांश सांडेकर ३५ रन, संदेश ३३ रन, शुभम जैन ३३ रन २० ओवर खेलकर पुरी टीम १३३ रन बनाई। शंकरा विद्यालय भिलाई की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवेन्द्र तिवारी १ विकेट, शुभम सिंह १ विकेट, गोराकशा ताकु १ विकेट। इस मैच के अम्पायर संदीप शुक्ले अन्तुकराण्डे वेदान थे।एकेडमी परिवार की ओर से कोषाध्यक्ष अनन्य देवांगन, महेश साहू, रणजी आई.पी.एल. प्लेयर अजय मंडल, विनोद भावे, अन्तु करान्डे, अमलाडीह पूर्व महिला शोभा चोपड़ा एवं उपरोक्त चयन होने पर सभी की ओर से हार्दिक शुभकामनाए दी। आर.सी.ए. के प्रमुख कोच संदीप शुक्ले ने दी।  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations