आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन 9 मई तक
त्वरित खबरे

राजनांदगांव २२ अप्रैल 

एकीकृत बाल विकास परियोजना डोंगरगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खुर्सीपार खुर्द में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी केन्द्र खैरा में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए 9 मई तक आवेदन आमंत्रित की गई है। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालय बाल विकास परियोजना डोंगरगढ़ आईटीआई के सामने अछोली बगदई पारा रोड़ डोंगरगढ में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations