आम नागरिकों के लिए तीन नये कानूनों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 गरियाबंद 21 जून 2024/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 21 जून को प्रातः 8ः30 बजे से 9ः30 बजे तक आम जनता के लिए नवीन कानूनों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम रखा गया है। तीन नवीन कानूनों के प्रभावशील क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा आधारभूत संरचना एवं प्रभावी कार्य दल उपलब्ध कराये जाने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला लोक अभियोजन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जनसम्पर्क अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला फारेंसिक विशेषज्ञ, एनआईसी एवं चिप्स, जिला अधिकारी बीएसएनएल, जिला जेल अधीक्षक सदस्य है। इस बैठक में  जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आम नागरिकों को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations