आज शाम चिखली स्टेशनपारा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव । नगर निगम द्वारा गौरी नगर रेल्वे अण्डर ब्रिज के पास मेन पाईप लाईन शिप्टिंग कार्य कल कराया जाना है जिसके कारण  दिनांक 7 नवम्बर 2024 गुरूवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।इस संबंध में निगम आयुक्त अतूल विश्वकर्मा ने बताया कि पाईप लाईन शिप्टिंग के कारण वार्ड नं. 5 चिखली, वार्ड नं. 11 स्टेशन पारा, वार्ड नं. 12 स्टेशन पारा शिक्षक नगर, सोलह खोली एवं वार्ड नं. 13 गौरी नगर, महादेव नगर, अचानक नगर में कल गुरूवार शाम के समय पेयजल आपूर्ति नहीं हो पायेगी, 8 नवम्बर 2024 से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations