आगामी होली पर्व के मद्देनजर पुरानी भिलाई नगर पुलिस की सख्त पेट्रोलिंग, हंगामा करने वाले 04 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
त्वरित ख़बरें : ज़ाफ़रान खान रिपोर्टिंग

दुर्ग : आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना पुरानी भिलाई नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार रात्रि गश्त एवं पेट्रोलिंग की जा रही है। दिनांक 21.02.2026 की रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा दादर भिलाई-3 एवं ग्राम अमेरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर शांति भंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को समझाइश दी गई, किंतु शांति भंग की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए 04 व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर धारा 170, 126, 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

घटना स्थल : दादर भिलाई-3 एवं ग्राम अमेरी, थाना पुरानी भिलाई नगर क्षेत्र

आरोपी का नाम :

1. पुष्पेंद्र पटेल, निवासी दादर भिलाई-3

2. पंकज पटेल, निवासी दादर भिलाई-3

3. शुभम पटेल, निवासी दादर भिलाई-3

4. देवेंद्र कुर्रे, निवासी ग्राम अमेरी

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई नगर ,निरीक्षक अम्बर भारद्वाज तथा पेट्रोलिंग टीम के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सक्रिय एवं तत्पर भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की हुड़दंग, सार्वजनिक शांति भंग अथवा कानून विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations