66 का दूल्हा, 28 साल छोटी दुल्हन:पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल अपनी दोस्त बुलबुल साहा से करेंगे शादी
त्वरीत खबरे \पत्नी ने दी मंजूरी

भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह 66 साल की उम्र में दूसरी शादी करेंगे। उनकी होने वाले पत्नी का नाम बुलबुल साहा है। बुलबुल की उम्र 38 साल है यानी वह अरुण लाल से 28 साल छोटी हैं।

पत्नी की मर्जी से हो रही दूसरी शादी
अरुण लाल ने पहली शादी रीना से की थी। दोनों ने आपसी सहमति से ही तलाक लिया है। सूत्रों की मानें तो रीना काफी समय से बीमार चल रही हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी रीना से आपसी सहमति के बाद तलाक ले लिया है

अपनी पत्नी की बीमारी के चलते लाल काफी समय से उसके साथ रह रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बाद बीमार रीना की देखभाल करेंगे। उनकी मर्जी से ही अरुण दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

एक महीने पहले किया था एंगेजमेंट

Image

अरुण और बुलबुल ने एक महीने पहले ही एंगेजमेंट की, जबकि रिलेशनशिप काफी समय से हैं। रिपोर्ट के अनुसार अरुण लाल ने कुछ समय पहले 38 वर्षीय बुलबुल से सगाई की थी और दोनों अगले महीने इस संबंध को आधिकारिक बना देंगे। बताया जा रहा है कि अरुण लाल लंबे वक्त से बुलबुल को जानते हैं। बुलबुल साहा एक स्कूल टीचर हैं।

शादी में बड़ा रिसेप्शन भी दिया जाएगा। उनके कुछ साथी खिलाड़ी, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के अधिकारी और उनके करीबी दोस्त इस शादी में शामिल होंगे।

13 साल की लंबी पारी के बाद लाई रणजी ट्रॉफी
अरुण लाल फिलहाल बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के कोच हैं। अरुण की देखरेख में बंगाल की टीम ने 13 साल के लंबे अंतराल के बाद 2020 में रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनायी थी। टीम ने मौजूदा सत्र में लगातार तीन जीत से 18 अंक के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की है। अरुण लाल ने साल 1982 से 89 के बीच भारत के लिए कुल 16 टेस्‍ट और 13 वनडे मैच खेले। इस दौरान उनके बल्ले से टेस्ट में 729 और वनडे में 122 रन निकले। टेस्ट में उनके बल्ले से छह अर्धशतक और वनडे एक अर्धशतक आया। हालांकि प्रदर्शन औसत दर्जे से कम होने के कारण बाद में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

लंबा नहीं चला टेस्ट करियर
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 46.94 की औसत से 10421 रन बनाने वाले अरुण लाल का टेस्ट करियर लंबा नहीं चला। 1982 से 1989 के बीच उन्होंने 16 टेस्ट खेले। जिसमें उनके बल्ले से 26 की औसत से 729 रन निकले। उनकी सबसे बड़ी पारी 93 रनों की थी, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ आई थी। संन्यास की बाद ज्यादातर भारत के घरेलू मैचों में कमेंट्री करते थे।

सुनील गावस्कर के साथ करते थे पारी की शुरुआत
अरुण लाल ने 1982 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने सुनील गावस्कर के साथ भारतीय पारी की शुरुआत की थी। उन्होंने डेब्यू मैच में 63 रनों की पारी खेली और गावस्कर के साथ पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े।अरुण लाल ने सुनील गावस्कर के साथ भारतीय पारी की शुरुआत की थी।

संन्यास की बाद कमेंट्री की
क्रिकेट से संन्यास के बाद अरुण लाल ने कमेंट्री शुरू कर दी। वे ज्यादातर भारत के घरेलू मैचों में कमेंट्री करते थे। उन्होंने प्रतिष्ठित दूरदर्शन राष्ट्रीय एकता गीत, "मिले सुर मेरा तुम्हारा" में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया था।

कैंसर को मात देकर बंगाल टीम की कोचिंग संभाली
अरुण का जन्म एक अगस्त 1955 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। उन्होंने बंगाल के लिए क्रिकेट खेला है।उनकी शादी में भी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अधिकारियों, साथी क्रिकेटर, बंगाल के क्रिकेटर्स और बाकी परिवारजनों को आमंत्रित किया जाएगा। अरुण को 2016 में कैंसर हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने कमेंट्री छोड़ दी थी। फिर उन्होंने बीमारी को मात देकर बंगाल टीम की कोचिंग की कमान संभाली।

वे क्रिकेटर जिन्होंने दो बार की शादी

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नौरीन और गीता बिजलानी से की शादी
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी दो शादियां कीं। अजहर ने 1987 में नौरीन से शादी की, जिससे उनके दो बेटे हुए। अजहर ने 1996 में नौरीन से तलाक ले लिया और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से शादी की। हालांकि 2010 में ये दोनों भी अलग हो गए।

योगराज सिंह ने शबनम सिंह और सतवीर कौर ​​​​​​​से की शादी
क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और पूर्व ऑलराउंडर योगराज सिंह ने भी दो शादियां कीं थी। उनकी पहली पत्नी शबनम सिंह हैं, जो युवराज की मां हैं। इसके बाद उन्होंने सतवीर कौर से विवाह कर लिया। युवराज अपनी मां शबनम के साथ रहते हैं, जबकि योगराज अपनी दूसरी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं।

विनोद कांबली ने नोएला लुईस और एंड्रिया हेविट से की शादी
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने भी दो शादियां की थी। उन्होंने होटल में रिसेप्शनिस्ट नोएला लुईस से 1998 में शादी की थी। लेकिन ये शादी लंबी नहीं चली और दोनों ने कुछ ही सालों बाद तलाक ले लिया। इसके बाद कांबली ने फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी कर ली और फिर उन्होंने ईसाई धर्म भी अपना लिया।

जवागल श्रीनाथ ने ज्योतसना और माधवी पत्रावली​​​​​​​ से की शादी
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने भी दो शादी की है. उन्होंने 1999 में ज्योत्सना से पहली शादी की। लेकिन कुछ साल बाद ही आपसी सहमति से दोनों अगल हो गए। इसके बाद उन्होंने पत्रकार माधवी पत्रावली से शादी की।

दिनेश कार्तिक ने निकिता वंजारा और दीपिका पल्लीकल से की शादी
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपने बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से 2007 में शादी की। लेकिन इसके बाद निकिता को भारतीय टेस्ट बल्लेबाज मुरली विजय से प्यार हो गया और कार्तिक ने उन्हें तलाक दे दिया। साल 2015 में कार्तिक ने स्क्वैश चैंपियन दीपिका पल्लीकल से शादी की। हाल ही में यह कपल जुड़वा बेटों का माता पिता बने हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations