गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 52 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गुरूर पुलिस ने गिरफ्तार किया। टीआई दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि आरोपी 19 वर्षीय राहुल नागवंशी को गिरफ्तार करके गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुरूर पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी शिशिर पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ घटना के बाद आईपीसी की धारा 376, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। महिला खेत में काम कर रही थी। तभी दुष्कर्म कर मारपीट किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था।

Facebook Conversations