40 हजार विद्यार्थियों का भविष्य अधर में, माशिमं ने अब तक जारी नहीं किया पूरक परीक्षा का नोटिफिकेशन...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायपुर. बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब तक पूरक परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. इसके चलते 40 हजार विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. पूरक आए विद्यार्थियों को साल खराब होने का डर सता रहा है. कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा में 19 हजार 12 विद्यार्थी पूरक आए थे. वहीं कक्षा बारहवीं में 22,232 विद्यार्थी पूरक आए थे. 9 मई को दोनों बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था. माशिमं ने अब तक क्लियर नहीं किया है कि बोर्ड परीक्षा लेंगे या फिर पूरक परीक्षा लेंगे.शिक्षा मंत्री ने बोर्ड कक्षाओं का दो बार बोर्ड परीक्षा लेने का ऐलान किया था. विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के डेट का ऐलान हो गया है. कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी प्रवेश का दौर जारी है. वहीं माशिमं ने अब तक पूरक परीक्ष की तिथि घोषित नहीं की है. इसके चलते पूरक आए विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations