3 देसी कट्टा 1 पिस्टल समेत जिंदा कारतूस बरामद,वारंटी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज के थाना दीपना खेड़ा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्थाई वारंटी के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। एसडीओपी उमेश तिवारी ने बताया कि स्थाई वारंटी बादशाही मियां निवासी बमोरीसाला, शातिर की खैरी टपरा के पास होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं इधर बमोरी साला पुलिया पर एक व्यक्ति के द्वारा देसी कट्टा बेचने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर बमोरी साला निवासी मुजाहिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिससे एक देसी कट्टा 315 बोर का और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  इधर विवेचना के दौरान दोनों आरोपी से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि गोविंद दांगी और अंधेर सिंह कटारिया भी इस कारोबार में शामिल है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस बहादुरपुर पहुंची, और उन्हें मौके से गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी के पास से देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है, वहीं आगे की कार्रवाई जारी है।   

YOUR REACTION?

Facebook Conversations