3 आरोपियों को दो घंटे में ही पकड़ा , झांकी दिखाने के बहाने नाबालिग से अनाचार करने वाले बदमाशो को
त्वरित खबरे :

12/सितंबर/2022

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बसंतपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 10 सितंबर की रात्रि 8.30 बजे रोज की भांति काम करके नाबालिग अपने घर जा रही थी। तभी आरोपी सूरज यादव पीड़िता को डोगरगढ़ की झांकी दिखाकर लाने की बात कहकर झांसे में लेकर बाइक में बैठा लिया। अपने एक अन्य साथी जितेन्द्र रजक को बाइक में और बैठाया। उसे तुमड़ीबोड़ मुरमंदा की ओर ले जाकर सुनसान जगह में एक अन्य तीसरे आरोपी को डोगरगढ़ से बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। धारा 363, 376, 376 डी भादवि, 4, 6

पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के बाद से फरार हुए आरोपी सूरज यादव पिता मुकुन्द यादव उम्र 20 वर्ष साकिन जमातपारा, सन्नी कुमार रजक पिता सुकालू राम रजक उम्र 25 वर्ष निवासी कुम्हारपारा डोंगरगढ़ और जितेन्द्र रजक पिता स्व.रामशरण रजक उम्र 30 वर्ष साकिन जमातपारा को रिपोर्ट के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations