राजनांदगांव। ग्राम खैरा (कन्हारपुरी) में समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय राम कथा यज्ञ 26 एवं 27 जनवरी को आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति के चैतराम साहू ने बताया कि भगवान श्री रामचंद्र जी की असीम कृपा से दो दिवसीय रामकथा का आयोजन राजहंस मानस परिवार सोनसायटोला अंबागढ़ चौकी प्रवचन कर्ता मानस मर्मज्ञ राजहंस भारद्वाज जी के मुखारविंद से राम कथा का श्रवण करेंगे। कथा के पुनीत प्रसंग 26 जनवरी को 12से 2 बजे तक एवं 3 बजे से शाम 5बजे तक व 27 जनवरी को 11 से 2 तक और 3 बजे से 5 बजे तक होगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जितेंद्र मुदलियार अध्यक्ष युवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन , विशेष अतिथि श्रीमती हेमा सुरेश देशमुख महापौर राजनांदगांव, निखिल द्विवेदी महाकाल भक्त, पर्यटन मंडल सदस्य ,अंगेश्वर देशमुख जिला पंचायत सदस्य ,रोहित चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ,जय महेश सिन्हा समाजसेवी, सौजन्य कन्हैया यादव बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर खैरा होंगे। उक्त जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।
त्वरित ख़बरें/ कथावाचक मानस मर्मज्ञ राजहंस भारद्वाज होंगे

Facebook Conversations