19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी एवं पर्यूषण पर्व संवत्सरी व उत्तम क्षमा के उपलब्ध....में पशुवध गृह व मटन मार्केट बंद....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

दुर्ग- नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार गणेश चतुर्थी एवं पर्यूषण पर्व संवत्सरी व उत्तम क्षमा के उपलक्ष्य में दिनांक 19 सितम्बर 2023 दिन मंगलवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने, 5000 रूपये अर्थदण्ड वसूलने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations