जिले के डेगाना थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात की है। दो दिन की तलाश के बाद थक-हार कर अब पीड़िता के पिता ने शनिवार रात थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी ने पीड़िता से फोन पर जान-पहचान बढ़ा कर दोस्ती की और अक्सर पीड़िता से फोन पर बातें करता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने बताया कि अभिषेक पुत्र राजेंद्र कुम्हार (21) निवासी सिरसा हरियाणा ने उनकी बेटी से फोन पर बातें कर जान-पहचान बढ़ा ली थी और धीरे-धीरे उसका दोस्त बन गया था। अभिषेक अक्सर उनकी बेटी से फोन पर बातें करता था। उन्हें शक है कि गुरुवार रात को अभिषेक ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है।

Facebook Conversations