दुर्ग : उक्त प्रकरण को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग महोदय रामगोपाल गर्ग के निदेर्षन में पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर अति.पुलिस अधीक्षक महोदय सुखनंदन राठौर , नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन एवं उप पुलिस अधीक्षक हेमप्रकाष नायक के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी नेवई प्रषिक्षु राहुल बंसल एवं थाना मोहन नगर निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम सायबर यूनिट एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।टीम द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे, उसी क्रम में एसीसीयू की टेक्निकल टीम द्वारा शुष्क इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के फरार डायरेक्टर सुनील तिवारी के संबंध में एक विषिष्ट जानकारी प्राप्त हुयी। प्राप्त जानकारी के विष्लेषण में आरोपी की उपस्थिति भोपाल मध्यप्रदेष होना पता चला। टीम द्वारा आरोपी की उपस्थिति भोपाल मध्यप्रदेष सुनिष्चित होने से एक टीम वहाँ के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा भोपाल में कैम्प करते हुए, आरोपी सुनील तिवारी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर की की जा रही है।उक्त कार्यवाही में एण्टीक्राईम एवं सायबर यूनिट से प्रधान आरक्षक चन्द्रषेखर बंजीर, आरक्षक जी.रवि, राकेष चौधरी, थाना मोहन नगर उनि पारस सिह ठाकुर, सउनि राजेश पाण्डेय की उल्लेखनीय भूमिका रही।
आरोपियों का नाम –
सुनील तिवारी पिता दषरथ तिवारी उम्र 40 साल निवासी हाल भानपुर, विदिशा रोड थाना छोला जिला भोपाल म.प्र. मूल निवासी प्रजापत नगर हवा बंगला फूटी कोटी थाना हवा महल बंगला जिला इंदौर म.प्र.।

Facebook Conversations