1 लाख रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार, चाट के ठेले के पास ले रहा था घूस, तभी लोकायुक्त ने धर दबोचा, जानिए पूरा मामला
त्वरित खबरे

11 मई 2022

 शिवपुरी जिले के करैरा में एक रोजगार सहायक को लोकायुक्त ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जनपद पंचायत में हड़कंप मच गया। कार्रवाई ग्वालियर लोकायुक्त ने की

करैरा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने ग्राम पंचायत सिलरा के रोजगार सहायक नरेन्द्र सिंह सोलंकी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब रोजगार सहायक कार्यालय के सामने चाट का लुफ्त उठा रहा था।

ये है पूरा मामला

दरअसल, ग्राम सिलरा के सरपंच के भाई वसीम खान से पंचायत में काम देने के बदले कमीशन के तौर पर रोजगार सहायक नरेन्द्र सिंह ने 217000 रुपए की मांग की थी। सौदा 2 लाख में तय हुआ। इसके बाद फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी। आज जैसे ही फरियादी से रोजगार सहायक ने 1 लाख रुपए लिए, उसी दौरान लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में योगेश कुरचानिया, कवेद्र सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह तोमर, भरत सिंह किरार, अंजली शर्मा आरक्षक, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र सेविल, देवेंद्र पवैया, विनोद शाक्य, अंकित शर्मा, अमर सिंह गिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations