23 फरवरी 2023
राजनांदगांव। निराश्रित पेंशन संघ के अध्यक्ष शिव वर्मा ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव के पहले सत्ता में आने के लिए 36 बिंदुओं पर लोकलुभावन जन घोषणा पत्र तैयार किया गया था। और प्रदेश भर में घूम घूम कर गंगाजल की कसम लेकर जनता से वादा किया था कि सरकार बनने के 10 दिन बाद जन घोषणा पत्र की सभी वादे पूरा कर दिया जाएगा पर हुआ कुछ नहीं प्रदेश में सरकार बन गया आज सरकार के 4 साल बीत जाने के बाद भी निराश्रित पेंशन धारियों को 1 रुपए का भी लाभ नहीं मिला जन घोषणा पत्र कही गई बातें धरा का धरा रह गया निराश्रित पेंशन धारियों को ना 1000 रुपया मिला नहीं 1500 रुपया 75 उम्र वाले नागरिकों को प्राप्त नहीं हुआ। जबकि नगर निगम क्षेत्र में निराश्रित पेंशन लेने वालों की संख्या 15000 से अधिक है। जिसमें विधवा, परित्याग, विकलांग, वृद्धजन शामिल है।
वर्मा ने आगे कहा कि निराश्रित पेंशन धारी आए दिन लोग नगर निगम का चक्कर लगा रहे हैं। और निगम के अधिकारी से पूछा रहे हैं कि सरकार ने चुनाव के पहले राशि बढ़ाने को कहा था अभी तक लागू हुआ कि नहीं है। इसका जवाब निगम में कोई देने वाला नहीं है। वर्मा ने कहा कि बहुत जल्दी शहर के 15000 निराश्रित पेंशन लेने वाले लोगों को लेकर बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा तथा कांग्रेस सरकार के द्वारा चुनाव के पूर्व गंगाजल को लेकर जो अपनी जन घोषणा पत्र में निराश्रित पेंशन लेने वाले हितग्राही को 1000 रुपया एवं अधिक उम्र वाले को 1500 रुपया देने का वादा किया था उन्हें आंदोलन कर याद कराया जाएगा।