गांव के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे : विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल0 बरगाही मे विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल ने सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन :

त्वरित खबरे :

23 फरवरी 2023

 राजनांदगांव। डोगरगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कलडबरी के आश्रित ग्राम बरगाही में सामुदायिक भवन निर्माण (6.50 लाख) का भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल जी थे। ग्राम पंचायत सरपंच चन्द्र शेखर यदु सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने फुलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।मुख्य अतिथि डोगरगढ़ विधायक एवं अनुसूचित जाति प्राधिकरण आयोग प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन भुनेश्वर शोभाराम बघेल ने विधिवत पूजा अर्चना कर कुदाली चलाकर, श्रीफल तोड़कर शुभारंभ किया। सरपंच चंद्रशेखर यदु ने स्वागत भाषण किया। मुख्य अतिथि भुनेश्वर शोभाराम बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव के विकास के लिए सरपंच जी सदैव तत्पर रहते हैं सामाजिक भवन की देखरेख करना और साज-सज्जा करना हम सब की महती जिम्मेदारी है। समाज के एकता ,प्रगति ,आर्थिक उन्नति कैसे हो यह सब बात सामाजिक भवन पर बैठकर चर्चा होनी चाहिए ।एक दूसरे के दुख:सुख में प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक भवन का उपयोग करें। गांव के तालाब मंदिर एवं सार्वजनिक जगहों की स्वच्छता से ही गांव का संस्कार दिखता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने ग्राम के सभी सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छता बनाए रखें। गांव के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। श्री भुनेश्वर बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियां गिनाई। और लोगो के समस्याओ से अवगत हुए और उनका निदान उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।

सामुदायिक भवन भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर यदु सरपंच ने किया।विशिष्ट अतिथि रमेश साहू उपसरपंच, रतन लाल यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ललित चांदतारे, गिरीश साहू ,रमाकांत साहू ,महेंद्र कुमार साहू सचिव ,भारत साहू, पुष्पा साहू ,बिंदु साहू ,उपासना धनकर एवं समस्त पंचगन एवं वरिष्ठ नागरिकगण नेतराम साहू, डॉ जगदीश साहू, प्रेम लाल साहू, जनक साहू, शंकर लाल यादव, उमराव यादव ,संत राम साहू, पूरन लाल यादव ,दिलीप साहू लाला राम साहू ,दिनेश साहू,राजेश धनकर, मिलन साहू रूपेंद्र साहू एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।