84 लाख योनि के बाद मनुष्य जन्म मिला इसे भगवान श्री राम के चरणो मे लगाए : गीता घासी साहू :

त्वरित खबरे :

22 फरवरी 2023

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जंगलपुर (गैंदाटोला), कोलियारी में सस्वर मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू शामिल हुए ,उन्होंने भगवान  राम जी की कथा का श्रवण किया और मानस मंडली यों को श्रीराम टोकरी देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि 84 लाख योनि के बाद हमें मनुष्य जन्म प्राप्त होता है। इसे हमें व्यर्थ नहीं खोना चाहिए अपने जीवन का अमूल्य समय को भगवान  रामचंद्र जी के चरणों में लगाना चाहिए और उनके जीवन चरित्र को आत्मसात करना चाहिए तभी हमारा मनुष्य जीवन धन्य होगा। श्रीमती गीता साहू ने आयोजक समिति को ऐसे आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

इस अवसर पर सम्माननीय मिथलेश दुबे वरिष्ठ भाजपा नेता,मनीष त्रिपाठी वरिष्ठ भाजपा नेता, चेतन साहू वरिष्ठ किसान, घासी राम साहू महामंत्री जिला भाजपा किसान मोर्चा,घनश्याम साव वरिष्ठ करारोपण अधिकारी, डीएल चंद्रवंशी सेवानिवृत्त शिक्षक,त्रिलोचन साहू,लोकेन्द्र ठाकुर सरपंच प्रतिनिधि ,प्रवीण साहू चित्रांगण साहू समाज सेवी, दयादास चंद्रवंशी ग्राम पटेल, सुंदर सिंह कोर्राम शिक्षक, अजब सिंह मंडावी, विक्रम निषाद, मनोहर मंडावी, दिनेश उईके, सुदर्शन कोर्राम, अतीश साहू, देश राम साहू, ग्वाला प्रसाद यादव संचालक, महतारी के रतन सामाजिक संस्था एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम कोलियारी उपस्थित रहे।