26 को कुतुलबोड़ भांठागांव में मासिक काव्य गोष्ठी और परिचर्चा :

त्वरित खबरे :

21 फरवरी 2023

राजनांदगांव। साकेत साहित्य परिषद सुरगी के बैनर तले परिषद के वरिष्ठ सदस्य  आनन्द राम सार्वा (कुतुलबोड़ भांठागांव)के संयोजन में मासिक काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया है. इस साहित्यिक कार्यक्रम के प्रथम सत्र में परिचर्चा रखा गया है जिसका विषय है "छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य के विलक्षण पद्य रचना - ददरिया ". द्वितीय सत्र में काव्य पाठ का दौर चलेगा. यह कार्यक्रम 26 फरवरी रविवार को 11 बजे से कबीर कुटी प्रांगण, कुतुलबोड़ भांठागांव ( सिर्रा) जिला - राजनांदगांव में आयोजित किया गया है. साकेत साहित्य परिषद सुरगी के अध्यक्ष लखन लाल साहू लहर, सचिव कुलेश्वर दास साहू और पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर ने साहित्यकारो से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर परिचर्चा और काव्य गोष्ठी को सफल बनाने की अपील की है।