आवास प्लस की सूची जारी करे सरकार : सरपंच कृष्णा साहू :

त्वरित खबरे :

21 फरवरी 2023

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत भेडीकला के सरपंच कृष्णा साहू ने माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है की पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा आवास प्लस की सूची गरीब तबके के लोग का कच्चा मकान को पक्का मकान बनाने के लिए सूची बनाया गया था। सरपंच कृष्णा साहू ने आगे कहा कि ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास में गरीब मजदुर परिवारों को 90 दिन का रोजगार मनरेगा अंतर्गत भी उपलब्ध होता था आज गरीब परिवार को ना तो आवास का लाभ मिल रहा है नाही 90 दिन प्रत्येक परिवार को रोजगार का गरीब परिवार ठगा महसूस कर रहे हैं अतः राज्य सरकार के मुखिया से आवास प्लस की श्रेणी में आने वाले परिवार को लाभ दिलाने का कष्ट करें। निवेदक सरपंच कृष्णा साहू ग्राम पंचायत भेड़ीकला तहसील व जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़।