21 फरवरी 2023
राजनांदगांव । आम आदमी पार्टी के युवा व ऊर्जावान जिलाध्यक्ष भुपेश तिवारी सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शहर की बरसो पुरानी शासकीय स्टेट हाई स्कूल मैदान की दुर्दशा और यहां अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने को लेकर चिँतित है।आये दिन यहां होने वाले मेले ,सर्कस ,जादू आदि को लेकर पालको की मिल रही शिकायत और प्रशासन द्वारा आंख मूँदकर स्वीकृति देने से आप ने चक्काजाम व बडे आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मामले को लेकर आप जिलाध्यक्ष भूपेश तिवारी व उनकी टीम ने कलेक्टर व एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा।
तिवारी ने जारी बयान में बताया कि राजनांदगांव की गौरव शाली वर्षों पुरानी संस्था स्टेट हाई स्कूल मे गरीब व मध्यमवर्गीय तबके के बच्चे अध्ययन करते हैं यहां का प्रसिद्ध स्टेट हाई स्कूल मैदान में वर्ष भर कुछ न कुछ गतिविधियां चलती है । जिसके चलते स्टेट हाईस्कूल का मैदान भी खराब हो चुका है जगह-जगह बडे बडे गडढे व मैदान खराब हो गया है। यहां अध्ययनरत स्कूल के बच्चे भी अपने स्कूल के मैदान में कोई भी खेल नहीं खेल पाते है।यहां पर आए दिन क्राफ्ट मेला जादू मेला ,सर्कस आदि विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। इससे भी बच्चों की पढ़ाई भी चौपट हो रही है और प्रशासनिक अधिकारी लापरवाहीपूर्वक ऐसे आयोजानो को स्वीकृति दे रहे है। वर्तमान में वार्षिक परीक्षा का समय है। ऐसे में फरवरी में किसी भी प्रकार के आयोजन पर आपके द्वारा रोक लगाए जाना जनहित और पलकों के हित में होगा। हमारे पास पालकों से लगातार शिकायत आ रही है कि यहां लगातार आयोजनों से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है और बच्चे भी शोरगुल व व्यवधान होने से परेशान हो रहे हैं। अतः आपसे निवेदन है कि हमारे पत्र आपको सौपने के बाद किसी भी प्रकार के आयोजन के लिए इस स्कूल मैदान पर कोई भी अनुमति प्रधान नहीं करें अन्यथा आम आदमी पार्टी सड़क पर चक्का जाम कर आंदोलन करेगी।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।