साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 14 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर, पेंशनरों का वार्षिक सत्यापन भी :

त्वरित खबरे :22 फरवरी को वार्ड नं. 18,19,23,44 व 45 में, 23 फरवरी को वार्ड नं. 47 व 51 में एवं 24 फरवरी को
वार्ड नं. 49 व 50 मेे शिविर :

21 फरवरी 2023

राजनांदगांव । नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 14 फरवरी 2023 से 3 मार्च 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 22 फरवरी को लालबहादुर शास्त्री वार्ड नं. 18 व वर्धमान नगर वार्ड नं. 19 के लिये आनंद विहार कालोनी के सामुदायिक भवन गली नं. 05 में, स्टेडियम वार्ड नं. 23 के लिये पार्षद कार्यालय स्टेडियम रोड में व कौरिनभाठा वार्ड नं. 44 व रामकृष्ण वार्ड नं. 45 के लिये आंगनबाडी भवन सतनामी पारा कौरिनभाठा में, 23 फरवरी को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी में एवं 24 फरवरी को मोहड़ वार्ड नं. 49 के लिये पार्षद कार्यालय मोहड में व रानी जोतकुंवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में पेंशन हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन भी किया जायेगा।

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का वार्षिक सत्यापन भी किया जायेगा, जिसमें पेंशनधारी अपना बैक पास बुक एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाकर सत्यापन करा सकते है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।