राजनांदगांव तहसील मे गांवो को यथावत रखने ज़िलाधीश के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौंपा :

त्वरित खबरे :

21 फरवरी 2023

राजनांदगांव। 19 ग्रामो को यथावत राजनांदगांव तहसील मे रखे जाने मांग करते हुए एस डी एम कार्यालय राजनांदगांव का घेराव किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी,अशोक देवांगन,राजेश श्यामकर ज़िला पंचायत सदस्य सहित 19 ग्राम के सभी प्रमुख की उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि

उपरोक्त विषय अंतर्गत निवेदन है कि राजनांदगांव विकासखंड के अंतर्गत घुमका उप तहसील को पूर्ण तहसील बनाया जा रहा है जिसमें राजनांदगांव तहसील के लगभग 8 से 10 किमी. से लगे हुये गांवो को भी घुमका तहसील में शामिल किया जा रहा है जिससे राजनांदगांव तहसील में जुड़े हुये ग्रामो को घुमका आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी लगभग 10 से 12 गांव ऐसे भी है जहां से कोई भी आवागमन की सुविधा उपलब्ध नही है, जिससे आम जनता व किसानो को घुमका तहसील आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आस-पास के ग्रामीण जनो का किसी न किसी काम से राजनांदगांव आना जाना लगा रहता है। जिससे वो राजस्व संबंधित कार्यों के लिये पटदारी, तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय व सभी कार्यालय एक ही स्थान पर होने से वे अपने समस्त कार्य एकसाथ पूर्ण कर सकते है। घुमका तहसील होने से लोगो को लगभग 30-35 किमी. की दुरी तय करनी होगी जिससे समस्त किसानो व आम जनता को शारिरीक, आर्थिक व समय का भी नुकसान उठाना पड़ेगा। संबंधित ग्रामो के तकलीफो व सुविधा को ध्यान में रखते हुये निम्नाकिंत ग्राम को राजनांदगांव तहसील में यथावत रखा जावें जिनका विवरण निम्नानुसार है।

ग्राम पंचायत का नाम- रेंगा कठेरा,खपरी कला,सिगपुर्, डोम्हाटोला,धौराभाठा, डुमरी कला ,पदुमतरा , बघेरा सहित कुल 19 ग्रामो को यथावत रखने की माँग रखी गई है।