20 फरवरी 2023
राजनांदगांव। छुरिया क्षेत्र के ग्राम बागद्वार में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 13 फरवरी से 21 फरवरी तक किया जा रहा है। इसके कथावाचक पंडित कृपा शंकर मिश्रा जी ग्राम उपाध्याय पुर,जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के मुखारविंद से किया जा रहा है ।इसके मुख्य यजमान नलेद्र कुमार साहू समाजसेवी एवं श्रीमती भेष बाई साहू उपाध्यक्ष जिला भाजपा महिला मोर्चा व उपाध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव है।
श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू शामिल हुए और भागवत भगवान की आरती कर प्रदेश की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की। इस दौरान जिला साहू संघ सलाहकार जोधी राम साहू ,जिला साहू संघ राजनांदगांव अध्यक्ष भागवत साहू ,मदन लाल साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ ,नीलमणी साहू महामंत्री जिला साहू संघ, श्रीमती तेजेश्वरी साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, महेश्वर साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ ,हीरेंद्र कुमार साहू समाजसेवी ,मिलाप दास साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ, कुलेश्वर साहू अध्यक्ष नगर साहू संघ, श्रीमती केसरी साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ तहसील राजनांदगांव, चुरामन दास साहू, डोकरण साहू ,चिंता राम साहू, भागवत प्रसाद साहू ,जगमोहन साहू ,रुपेंद्र साहू मीडिया प्रभारी सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।