पटेवा मंडल साहू समाज का 22 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह :

त्वरित खबरे :

20 फरवरी 2023

राजनांदगांव। ग्राम पटेवा में मंडल साहू समाज एवं समस्त ग्रामवासी पटेवा के तत्वाधान में मंडल स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह 22 फरवरी को किया जा रहा है। मंथीर दास साहू अध्यक्ष मंडल साहू समाज पटेवा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि भुनेश्वर शोभाराम बघेल विधायक डोंगरगढ़ अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजू साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजनांदगांव होंगे. विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र साहू, श्रीमती नीरा साहू, श्रीमती तेजेश्वरी साहू ,श्रीमती नूतन साहू, रामजी साहू, मनोज साहू, डॉ महेश साहू ,गिरीश साहू, रमाकांत साहू ,श्रीमती दामिनी साहू ,डोमार दास साहू, श्रीमती तुलसी साहू, सोना बाई साहू, नेम दास साहू, मिथलेश साहू के आतिथ्य में होगा। मंडल साहू समाज पटेवा के अध्यक्ष मंथीर दास साहू, डॉ. धरमू साहू उपाध्यक्ष मंडल साहू समाज पटेवा, श्रीमती जयश्री साहू उपाध्यक्ष मंडल साहू समाज,  चरण लाल साहू सचिव मंडल साहू समाज,  खेमलाल साहू कोषाध्यक्ष मंडल साहू समाज ने अधिक से अधिक लोगो को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है । उ