18 फरवरी 2023
राजनांदगांव । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तहत प्रदेश के नगरीय निकायों के महापौरों एवं अध्यक्षों का प्रबोधन कार्यक्रम गौरव समागम 2023 का आयोजन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दिनांक 15 फरवरी 2023 को होटल बेबीलान रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय डॉ. शिव कुमार डहरिया के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल जी ने उदारमन से राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु 1 हजार करोड रूपये देने की घोषणा की, जिसमें नगर निगम राजनांदगांव को वार्डो में विकास कार्यो हेतु 15 करोड रूपये दिया जायेगा। इसके अलावा नगरीय निकायों की आय बढ़ाने चुकी क्षतिपूर्ति की राशि 26 रूपये से बढ़कार 35 रूपये करने की घोषणा किये। मुख्यमंत्री जी के उदारमना, सहयोग एवं आय बढ़ाने किये गये फैसले पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने मुख्यमंत्री बघेल जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि विकास परख एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने नगरीय निकायों में विकास कार्यो के लिये दिल खोल कर राशि प्रदान किये है, जिसके तहत उन्होंने विकास कार्येा के लिये 1 हजार करोड देने की घोषणा किये। इसके अलावा इस विषम परिस्थिति में चुगी क्षतिपूर्ति की दर जो पूर्व में 26 रूपया प्रति व्यक्ति प्रति माह दर था, जिसमें वृद्धि करते हुये 35 रूपया करने की घोषणा किये, जिससे नगरीय निकायों की आय बढ़कर आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजनांदगंाव नगर निगम सीमाक्षेत्र में वार्ड विकास के लिये 15 करोड रूपये की घोषणा किये है, जो अतिशीघ्र निगम को प्राप्त होकर वार्डो में विकास के रूप में दिखाई देगा। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल जी समय समय पर नगर विकास के लिये राशि उपलब्ध कराये है, गत नवम्बर माह में भेट मुलाकात कार्यक्रम के लिये राजनांदगांव प्रवास के दौरान संस्कारधानी नगरी के सौदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिये राशि की मांग की गयी थी, जिसपर सहृदयता का परिचय देते हुये विकासशील मुख्यमंत्री ने शहर के चौक चौराहों का सौदर्यीकरण, मोहारा पुन्नी मेला स्थल पहॅुच मार्ग एवं मेला स्थल सौदर्यीकरण एवं शहर के अंदर अन्य विकास कार्यो के लिये 7.00 करोड रूपये की स्वीकृति प्रदान किये थे, इसे अलावा विभिन्न समाजों के सामुदायिक भवनांे के लिये भी उन्होंने राशि प्रदान किये है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री सभी वर्गो के हितेशी है और उनकी सुविधा के लिये हर संभव प्रयास कर सुविधा उपलब्ध करा रहे है। राजनांदगांव संस्कारधानी में करोडों रूपये की सौगात देने पर मैं संस्कारधानी की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री बघेल जी का हृदय से पुनः आभार व्यक्त करती हूूॅ।