16 फरवरी 2023
राजनांदगांव। जिले के समीपस्थ ग्राम जंगलेसर मोखला एनीकट पर पानी पूरी तरह से सूख चुका है। जिस उद्देश्य के लिए एनीकट का निर्माण कार्य किया जाता है लेकिन आज फरवरी माह में एनीकट पर पानी नहीं है जबकि अभी ग्रीष्म ऋतु का आगमन ही नहीं हुआ है। क्षेत्र के किसान पशु पालक एवं ग्रामीण जनों को पानी नहीं होने का कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।जंगलेसर एवं मोखला के किसानों ने नदी में बोर लगाकर (पंप )लगाकर अपनी धान की फसल पैदावारी के लिए पानी का उपयोग किया जाता है।
मोखला जंगलेश्वर एनीकट पर पानी का ठहराव नहीं होता है, एनीकट में रिसाव होने के कारण पानी पूरी तरीके से बह जाता है। जिसके कारण पानी का ठहराव बिल्कुल भी नहीं हो पाता है। गुणवत्ताहीन निर्माण का खामियाजा क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है और बारिश बाढ़ के कारण एनीकट के समीप ही पिचिंग कार्य क्षतिग्रस्त हो गया है।