ये कार्रवाई नोएडा पुलिस की मानव तस्करी निगरानी टीम ने की है। इस मामले में मास्टर माइंड समेत चार लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। हिरासत में ली गई लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है। इसके पास से मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि सौदा पांच से 10 हजार रुपये में लड़कियों को ग्राहकों तक भेजा जाता था।
दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) में ऑनलाइन सेक्स रैकेट (Online Sex Racket) का भंडाफोड़ (Busted) किया गया है। ये कार्रवाई नोएडा पुलिस (Noida Police) की मानव तस्करी निगरानी टीम (Human Trafficking Surveillance Team) ने की है। इस मामले में मास्टर माइंड समेत चार लड़कियों को गिरफ्तार (Four Girls Detained) किया गया है। हिरासत में ली गई लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी की पहचान सलमान (Main Accused Salman Arrested) के रूप में हुई है। इसके पास से मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि सौदा पांच से 10 हजार रुपये में लड़कियों को ग्राहकों तक भेजा जाता था।
पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग गौतम बुद्ध नगर में ऑनलाइन देह व्यापार का अड्डा चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर मानव तस्करी निगरानी टीम के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह और थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 52 के पास से आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके पास से देह व्यापार में संलिप्त चार लड़कियों का भी पता चला है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार सलमान ने पुलिस को बताया कि देह व्यापार के लिए वह ऑनलाइन बुकिंग करता है तथा लड़कियों को ग्राहकों के साथ भेजता है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह एक लड़की का सौदा पांच से 10 हजार रुपये में करता था। शुक्ला ने बताया कि छुड़ाई गई चार लड़कियों को नारी निकेतन भेजा जा रहा है।