सिविल कोर्ट में हुआ ब्लास्ट

त्वरित ख़बरें - सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया बम, अदालत में धमाके से हड़कंप, ब्लास्ट में दारोगा समेत कई लोग घायल..!

 राजधानी से बड़ी खबर सामने आई है. सिविल कोर्ट में ब्लास्ट हुआ है. टेबल पर रखे बम में विस्फोट हुआ है. ब्लास्ट से कोर्ट में हड़कंप मच गया, ये बम पटेल छात्रावास से बरामद किया गया था, जिसे पुलिस सबूत के तौर पर कोर्ट में पेशी में लेकर पहुंची थी, जहां ब्लास्ट हो गया |

बता दें कि ये धमाका पटना के सिविल कोर्ट में ब्लास्ट हुआ है. धमाके में कदमकुआं थाने (Kadamkuan Police Station) के दरोगा उमाकांत राय गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इसके साथ ही इस घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है, घायलों का इलाज पटना के पीएमसीएच में किया जा रहा है |

इस हादसे में जज साहब भी जैसे तैसे कोर्ट रूम से बाहर अपने चैंबर में पहुंचे. धमाका इतना तेज था कि पास खड़े कदमकुआं थाने के इंस्पेक्टर उमाकांत राय घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सिविल कोर्ट में सबूत के तौर पर अदालती कार्रवाई के लिए कदमकुआं थाने के दारोगा बम लेकर कोर्ट पहुंचे थे |

घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई है, फिलहाल पुलिस की टीम ने कोर्ट परिसर को घेर लिया है, बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच चुका है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, अब स्थिति कंट्रोल में है |