राजनांदगांव 8 जून। वार्डो मंे ही वार्डवासियों की समस्या का समाधान करने नगर निगम तुहर द्वार के तहत नगर निगम द्वारा 1 जून से 16 जून 2022 तक वार्डो में जन चौपाल लगाया जा रहा है। जन चौपाल में वार्डवासी पहुॅच कर अपनी समस्या एवं काम के लिये आवेदन दे रहे है, प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 7 जून को वार्ड नं. 16,17,18 व 19 के लिये ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल में 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक आयोजित जन चौपाल में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख सहित निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, वार्ड नं. 18 के पार्षद व खाद्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्व सतीश मसीह, मधुकर वंजारी, श्रीमती दुलारी बाई साहू, वार्ड नं. 16 के पार्षद टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, वार्ड नं. 17 की पार्षद श्रीमती चंद्रकला देवांगन, नामांकित पार्षद एजाजुल रहमान, पार्षद प्रतिनिधि संचिन टुरहाटे ने उपस्थित होकर वार्डवासियों की समस्या सून समास्याओं से संबंधी आवेदन प्राप्त किये।
जन चौपाल में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की समस्या का समाधान वार्ड में ही करने नगर निगम द्वारा 1 जून से वार्डो मेें जन चौपाल लगाया जा रहा है। आज 7 जून को वार्ड नं. 16,17,18 व 19 के लिये ठा.प्यारे लाल सिंह स्कूल में आयोजित जन चौपाल में वार्डवासियों से रूबरू होकर वार्डवासियों की मांगे एवं उनकी समस्या सूनी गयी व राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, जन्म-मृत्यु, विवाह, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास के प्रकरणों के अलावा साफ-सफाई, विद्युत, पानी की समस्या एवं भवन अनुज्ञा के प्रकरणों आवेदन लिये गये एवं निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने वार्ड नं. 20 व 21 के लिये रेवाडीह स्कूल सामुदायिक भवन एवं वार्ड नं. 22 के लिये पेन्ड्री स्कूल में आयोजित जन चौपाल में दिनांक 7 जून 2022 को प्रातः 9ः30 से 11ः30 बजे तक उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का वार्ड में ही समाधान कराये। उन्होंने कहा कि अन्य वार्डो में भी जन चौपाल लगाया जायेगा। जन चौपाल में कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल व संजय ठाकुर, प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी, उप अभियंता दीपक महला व डागेश्वर कर्ष, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रोग्रामर पंकज चंद्रवंशी सहित राजस्व के प्रकरणो के निराकरण के लिये राजस्व तहसीलदार, पटवारी, आर.आई. सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति थे।