26 मई 2022
आईएएस अधिकारी के कुत्ता टहलाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा संचालित त्यागराज स्टेडियम को शाम 7 बजे ही बंद कर दिए जाने के आरोप सामने आने के बाद दिल्ली सरकार एक्शन में आती दिखी है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली से सभी स्टेडियमों को खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खुले रखने के आदेश दिए हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विट दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि स्टेडियम जल्दी बंद होने से खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रात 10 बजे तक सभी स्टेडियम खोलने का आदेश दिया है। जिससे खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा क्योंकि अब उन्हें अभ्यास करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
दरअसल इससे पहले खिलाड़ियों और कोचों ने दिल्ली के मुख्य सचिव (राजस्व) संजीव खिरवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह त्यागराज स्टेडियम में अपने कुत्ते के साथ टहल सके, इसलिए एथलीटों (Athletes) को बाहर निकल जाने के लिए कहा जाता हैं, जिसका असर उनकी रोजाना की प्रैक्टिस पर पस्दता था। खिलाड़ियों और कोच द्वारा लगाए गए आरोपों के मुताबिक उन्हें शाम सात बजे तक त्यागराज स्टेडियम खाली करने को कहा जाता था। जबकि पहले ऐसा नहीं था। पहले वह रात के साढ़े आठ बजे तक अभ्यास करते थे। खिलाड़ियों और कोचों का कहना है कि इससे उनका अभ्यास बाधित हो रहा था। और, ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि संजीव खिरवाल अपने कुत्ते के साथ स्टेडियम में टहल सकें।