छुरिया 25 मई
बिरुटोला में किसानो को खाद वितरण किया जा रहा किसान खरीफ की फसल की तैयारी में जुट जाएंगे। जिन किसानों की फसल कट चुकी है, उनकी तैयारी शुरू हो गई है। क्षेत्र के सोसाइटी में खरीफ सीजन 2022 के लिए खाद वितरण की जा रही है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कुंडेल में किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है।
जिसमे सरपंच राजकुमार मंडावी , सचिव कोमल राम नेताम , पंच गन एवम ग्रामीण उपस्थित थे ।ग्रामीणों ने कुछ समस्या भी टीम के साथ साझा की जिसमे मनरेगा के तहत होने वाले रोजगार गारेंटी कार्य नहीं होने से परेशानी हो रही है , महगाई क बढने से दैनिक आवश्यकता को पूरी करने में हो रही असुविधा को बताया , अपने गाँव में हो रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए पेयजल टैंक का निर्माण कार्य किया जा रहा था जो अधुरा है सरपंच राजकुमार मंडावी,तथा किसानो को कहना है की अधिकारियो गाँव में हो रही समस्या की जानकारी है पर फिर भी वो ध्यान नही दे रहे है वे चाहते है की जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण हो