राजनांदगांव 18 मई 2022
महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख कल प्रातः शहर के आंतरिक वार्डो में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों व गलियों में पैदल भ्रमण कर सफाई के संबंध में नागरिकोें से चर्चा की। भ्रमण के पश्चात स्वच्छता निरीक्षकों एवं सफाई दरोगाओं की महापौर निवास कार्यालय में बैठक लेकर सफाई व्यवस्था में सुधार के कडे निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख आज प्रातः स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री गणेश पवार, जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुड्डा, पार्षद श्री शरद पटेल के साथ शहर के मध्य के वार्डो में इमाम चौक, मानव मंदिर चौक, गौशाला पारा, भारत माता चौक, कामठी लाईन, सदर बाजार, उदयाचल रोड,गंज लाईन, भरकापारा में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा ली। उन्होंने वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा से कहा कि प्रतिदिन वार्डो में निर्धारित समय तक सफाई कराना सुनिश्चित करे। प्रातः पहले सडकों एवं मेन रोड में झाडू लगवाकर कचरा उठवाये। डिवाईडर के दोनों ओर धुल व कचरा एकत्रित न होने दे, नालियोें की प्र्रतिदिन सफाई कर कचरा उठवाये, इसके अलावा बारिश के पूर्व सभी नालो की सफाई कराना सुनिश्चित करे।
महापौर श्रीमती देशमुख निरीक्षण के दौरान वार्ड के नागरिकों से रूबरू हो सफाई के संबंध में जानकारी लिये। चर्चा के दौरान सफाई संबंधी शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश श्री राजेश मिश्रा को दिये। उन्होने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा कि अपने घरों व प्रतिष्ठानों के आस पास साफ सुथरा रखे, कचरा डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले स्वच्छता दीदीयों को ही देवे। उन्होंने कहा कि आप सबके सहयोग से हम शहर को स्वच्छ एवं साफ रख सकते हैै और स्वच्छता में उच्च स्थान को प्राप्त कर सकते है।
महापौर श्रीमती देशमुख निरीक्षण के पश्चात महापौर निवास कार्यालय में स्वच्छता निरीक्षको एवं सफाई दरोगाओं की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था में सुधार करने कडे निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी समय में अपने कार्य में उपस्थित नहीं होते एवं निर्धारित समय तक सफाई भी नही करते, इस संबंध में सभी सफाई दरोगा अपने अपने प्रभारित वार्डो में निर्धारित समय तक सफाई कराना सुनिश्ति करेगे। बरसात के पूर्व बड़े नालो की सफाई कराया जावे, ताकि पानी भरान वाले क्षेत्रों मेें बरसात का पानी न भरे। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित एवं लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करे। डोर टू डोर कचरा संग्रहण सभी वार्डो में करावे एवं सत प्रतिशत यूजर चार्ज वसूली करे। साथ ही सफाई से संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करे, आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुये शहर में युद्ध स्तर पर सफाई करायी जाये। साथ ही नागरिकों सहित व्यवसायियों को भी स्वच्छता से जोडे़ और उनसे फिट बैक ले, ताकि हमारा षहर स्वच्छ होने के साथ साथ स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उच्च स्थान प्राप्त कर सके।
महापौर चिखली एवं राम नगर में आयोजित बुद्ध जयंती कार्यक्रम में शामिल
राम नगर बुद्ध विहार भवन विस्तार का किया लोकार्पण
बुद्ध जयंती के अवसर पर चिखली एवं राम नगर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख शामिल होकर बुद्ध अनुयायियों को बुद्ध जयंती की बधाई दी। इस अवसर पर राम नगर बुद्ध विहार में भवन विस्तार कार्य का विधिवत लोकार्पण भी महापौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे, पूर्व पार्षद श्री धीरज घोडेसवार, पार्षद प्रतिनिधि श्री मोन्टू यादव, दिग्विजय कालेज के प्राचार्य श्री के.एल. तांडेकर, राम नगर बुद्ध विहार समाज के अध्यक्ष श्री राजकुमार नागदेवे, चिखली बुद्ध विहार समाज के अध्यक्ष श्री सुखलाल धारगवे विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियो द्वारा भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना किया गया, तत्पश्चात समाज के लोगों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
महापौर श्रीमती देशमुख ने बुद्ध जयंती की बधाई देते हुये कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने सत्य,अहिंसा,दया,करूणा व साकाहार के मार्ग पर चलना सीखाया, हमे उनके बताये उपदेशों को आत्मसात कर अपने जीवन को सफल बनाना है। तथा उनके बताये मार्गो में चलकर समाज की उन्नति के लिये कार्य करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति को मजबूत करने उनके बच्चों को शिक्षा देने का कार्य समाज को करना है, तभी समाज उन्नति करेगा। कार्यक्रम में श्री किशुन यदु ने श्री तांडेकर, श्री मधुकर वंजारी ने भी अपने संबोधन में बुद्ध जयंती की बधाई देते हुये उनके बताये मार्गो पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा भगवान गौतम बुद्ध की जीवनी पर मनमोहक नृृत्य की प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर उपासक उपासिका बड़ी संख्या में उपस्थित थे।