राजनांदगांव २५ अप्रैल
खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह 27 अप्रैल को होने वाला है। जिसके लिए तैयारियां आखिरी चरण में चल रही हैं। समारोह के दिन से ही यहां आयोजित होने वाले महोत्सव की भी शुरुआत हो जाएगी। यह महोत्सव 4 दिन तक चलेगा। इस संबंध में यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ.ममता चंद्राकर ने जानकारी दी है।
बताया गया कि कोरोना के चलते 2 साल से दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं हो पा रहा था। अब जबकि कोरोना के मामले कम हुए हैं, तब प्रबंधन ने दीक्षांत समारोह आयोजित करने का फैसला किया है। बॉलीवुड सिंगर कविता कृष्णमूर्ति, जानमाने कलाकार पीयूष मिश्रा इस महोत्सव में परफॉर्म करेने वाले हैं। इनके अलावा छत्तीसगढ़ी गायक दिलीप षड़ंगी समेत कई कालकारों का परफॉर्मेंस होगा।
यह भी बताया गया है कि यूनिवर्सिटी के टीचर्स और स्टूडेंट भी महोत्सव में परफॉर्म करने वाले हैं। कुलपति ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति व राज्यपाल अनुसुइया उइके, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, लोकसभा सांसद संतोष पांडेय, विधायक यशोदा वर्मा बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। उस दिन प्रख्यात संगीतज्ञ विद्याधर व्यास दीक्षांत भाषण देंगे।