मेले का उद्घाटन करने पहुंचे बीजेपी विधायक छोटेलाल वर्मा

त्वरित ख़बरें -

  23 अप्रैल उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद से बीजेपी विधायक छोटेलाल वर्मा आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सती मेले का उद्घाटन करने गए इस बीच किसी चोर ने बाहर रखे उनके जूते को चुरा लिया। हालांकि सभी लोग हैरान हो गए चारों तरफ जूते तलाशने में जुट गए।  मगर जूते नहीं मिलने पर क्षेत्रीय विधायक नंगे पैर ही अपनी कार तक पहुंचे।थे।  यहां वह मंदिर के बाहर जूते उतार कर पूजा अर्चना करने गर्भगृह में गए हुए थे।  जूते चोरी होने के बाद विधायक एक ही बात बोले, चलो किसी गरीब का भला होगा और अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए।  बीजेपी विधायक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।