झगड़े के बाद लखनऊ में आधा दर्जन लोगों को कार ने रौंदा, एक की मौत, CCTV फुटेज सामने आया

त्वरित खबरे -

नई दिल्ली १४ अप्रैल 

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज थाना के कबीरनगर में कार सवार ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना के मुताबिक मामला आपसी रंजिश का है। पहले दोनों पक्षों में लड़ाई हुई, इसके बाद एक शख्स कार चलाकर आया और सबको रौंद दिया। लखनऊ पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।