ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत : पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया

त्वरित खबरे

सिरोही  १३ अप्रैल 

सिरोही के सरूपगंज थाना इलाके के नई धनारी गांव में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस युवक की पहचान में लगी हुई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

आरपीएफ के ASI हरफूल सिंह चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे ट्रैकमेन ने सूचना दी कि नई धनारी में रेलवे के पिलर नंबर 572 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना सरूपगंज पुलिस को भी दी गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची सरूपगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सरूपगंज के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस युवक की पहचान करने में लगी हुई है। इसके लिए आसपास के इलाकों में भी सूचना दी गई है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान होने और परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।