पारा 41 डिग्री पार, लू भरी आंधियों से सड़कों पर जमा होने लगी रेत

त्वरित खबरे -

बाड़मेर  

अप्रैल के शुरूआती दिनों में तेज गर्मी और लू के बाद अब अचानक मौसम बदल गया है। अब दिन में धूलभरी आंधी का दौर शुरू हो गया है। हाल ये है कि तेज आंधी से अब सड़कें भी रेत से अटके लगी है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बाड़मेर जिले में धूलभरी आंधी के चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा बादल छाए रहेंगे और बूंदाबादी भी हो सकती है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 41.3 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तस्वीर धनाऊ पंचायत समिति के पंवारिया तला से लुंभाणियों की बस्ती जाने वाली सड़क की है, इस पर आंधी से रेत जमा हो गई है। दस फीट की सड़क पर पांच फीट तक रेत जमा हो गई है और आधी सड़क की बाकी है जो आने वाले दिनों में ढक जाएगी।