कहर बरपाने लगी गर्मी

त्वरित खबरे - सामान्य तापमान के मुकाबले अधिकतम तापमान में 4 से 7 डिग्री तक का इजाफा दर्ज हुआ है

देश  पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में ही हीट वीव की स्थिति बनी है। वहीं पूर्वोतर भारत में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश की भी संभावना जताई है।

उत्तर भारत में दिल्ली (Delhi) से लेकर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) तक गर्मी का कहर बढ़ रहा है। यहां के कई राज्यों में तो सामान्य तापमान के मुकाबले अधिकतम तापमान में 4 से 7 डिग्री तक का इजाफा दर्ज हुआ है। हालांकि पूर्वोतर भारत में अगले पांच दिन तक बारिश होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इसके बाद यहां भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। पश्चिम राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, विदर्भ, गुजरात राज्य और मराठावाड़ा के कई हिस्सों में लू का प्रकोप रहेगा। यहां 40 डिग्री से अधिकतम तापमान रहेगा। पूर्वी राजस्थान और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में और हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी लू का प्रकोप लोगों को देखने को मिलेगा।

पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में ही हीट वीव की स्थिति बनी है। सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में और जम्मू डिवीजन, उत्तराखंड के साथ ही मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के लिए भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात तक अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4 से 7 डिग्री तक अधिक दर्ज हुआ है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। दिल्ली में भी आज हीट वेव महसूस हो रही है। हीट वेव से प्रभावित अन्य राज्यों में भी अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ज्यादा बदलाव फिलहाल दिखाई नहीं देगा। पूर्वोतर भारत में होगी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोतर भारत में पांच दिनों के दौरान हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। असम-मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।